बिहार
लोगों को अनुकंपा की राजनीति करने वाले बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री
Gulabi Jagat
19 May 2025 11:59 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए ने कहा कि बिहार की जनता अनुकंपा के आधार पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी, तेजस्वी यादव जो पिता के नाम से अपनी पहचान बनाकर राजनीतिक कर रहे हैं, ऐसे लोग जनता का सेवक नहीं हो सकते, अनुकंपा की राजनीति न देश को चाहिए न ही बिहार को। जो लोग सत्ता में रहकर भ्रष्टाचार किए वही लोग आज शोर मचा रहे हैं। एनडीए की सरकार लंबे समय से जनता की सेवा में है, और उसका आधार जनता का विश्वास है। आगे उन्होंने कहा कि लखीसराय विकास कार्य का जो भी शिलान्यास हुआ है, वह कार्य पूर्ण होकर रहेगा, चाहे वह दुर्गागर्ल्स स्कूल का मामला हो या फिर पुल निर्माण का कार्य। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आतंक पर भारत के निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में शहर के आर लाल कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति नारे लगाए। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शहीद द्वार तक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस यात्रा के दौरान एनडीए के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने लखीसराय तथा आसपास के जिलों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए प्रयास किया। इस बीच जिला कार्य समिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा के जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सफल "ऑपरेशन सिंदूर" और देश के सम्मान से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण योजना तथा विकास के कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचना है। आईटी सेल कार्यशाला में डिजिटल युग में संगठित संवाद, सूचना युद्ध और जन जागरूकता अभियान की शक्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा के सोशल मीडिया के योद्धाओं को सम्मानित किया। साथ ही साथ सम्राट अशोक भवन में एक अन्य आयोजित कार्यक्रम में जिले के सफल 139 पुलिस जवानों को भी डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, महामंत्री सनोज साहू , अमरजीत प्रजापति, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति प्रमिला शर्मा, चंदन कुमार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विकास आनंद, घनश्याम मंडल,अभिषेक कुमार,अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारउपमुख्यमंत्रीDeputy Chief MinisterLakhisaraiलखीसराय
Next Story





