बिहार

चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान, पटना का तापमान गिरा; दक्षिण बिहार का चढ़ा पारा

Sarita
5 Jun 2022 8:47 AM IST
People upset due to scorching heat, Patnas temperature dropped; mercury rises in south bihar
x

फाइल फोटो 

राजधानी पटना सहित राज्यभर कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट के बाद भी शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना सहित राज्यभर कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट के बाद भी शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों का दिन के समय घर से निकलना मुहाल रहा। राजधानी के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट के बाद भी उमस से हाल पहले की तरह रहा। शनिवार को पटना का तापमान शुक्रवार के 41.7 डिग्री से घटकर 38 डिग्री पर आ गया। हालांकि, दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में वृद्धि होने से हाल पहले से और खराब रहा।

उत्तर बिहार के कुछेक जिलों में हल्की बारिश से तापमान में कमी आई है। अररिया व कटिहार समेत कुछ जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर जिले में दर्ज किया गया। यहां का तापमान पिछले एक दिन में दो डिग्री बढ़कर 45.6 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरे स्थान पर औरंगाबाद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को यहां 44.4 डिग्री तापमान था। इसी तरह गया के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को गया के तापमान 43.3 डिग्री में बढ़ोतरी होकर यह 43.7 डिग्री पर पहुंच गया। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में तापमान शुक्रवार को 41.8 डिग्री से बढ़कर 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। बाकी जिले के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को भी सूबे का मौसम तल्ख रहेगा। उमस से लोगों को निजात नहीं मिलेगी।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना 38.0
गया 43.7
भागलपुर 35.0
पूर्णिया 32.7
मुजफ्फरपुर 35.8
दरभंगा 35.2
बक्सर 45.6
डेहरी 44.4
औरंगाबाद 45.0
बांका 37.5
कटिहार 31.6
हरनौत 40.1
अररिया 29.9
Next Story