बिहार
Ramnavami एवं चैत्र दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Gulabi Jagat
5 April 2025 10:34 PM IST
x
Lakhisarai। टाउन थाना थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी की देखरेख में स्थानीय टाउन थाना परिसर में रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया । मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने लोगों से परंपरागत तरीके से रामनवमी एवं चैत्र-दुर्गापूजा पर्व को शांति पूर्वक तरीके से मनाए जाने की अपील की गई। शांति-समिति की बैठक में रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा पर्व को 'हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हुए शांतिपूर्वक समापन' किए जाने की रणनीति तैयार पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।
मौके पर तेज तर्रार थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने कहा कि रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा आयोजन के लिए आयोजन समिति की ओर से रोड मैप पूर्व ही तैयार कर लेना है। इस बीच पुलिस विभाग की ओर से खासकर पुलिस एक्ट 30-32 भारतीय नागरिक सुरक्षा धारा 189 के तहत निषेधाज्ञा आदि लागू किए जाने के बातें कहीं ।थाना अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व आयोजन को लेकर हर संभव तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा अफवाह फ़ैलाने वाले एवं उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजन समिति की ओर से मार्ग का निर्धारण किए जाने की भी बातें कही गई । थाना अध्यक्ष ने कहा की प्रतिमा विसर्जन भी चिन्हित स्थलों पर ही किया जाना है । इस दौरान डीजे बजाये जाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है । साथ ही अश्लील गाना बजाया जाने पर सख्त कार्रवाई की बातें कही गई है । थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने कहा कि लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। बैठक में अजय यादव विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
इस बीच समाहरणालय स्थित मंत्रणा-कक्ष में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त देखरेख में रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार , नेतृत्त्व में जिले के समस्त वरीय पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के पूजा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी पर्व रामनवमी एवं चैत्र-दुर्गापूजा को ले शांति-समिति की बैठक की गयी । जिसमे पर्व को 'हर्षोल्लासपूर्वक मनाते हुए शांतिपूर्वक समापन' किए जाने की रणनीति तैयार पर विचार विमर्श किया गया।
विदित हो कि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त देखरेख में जिले भर में रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण तरीके से समापन के लिए जिले भर के कुल 88 स्थान पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों के जवान को विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया है । इस बीच जिला प्रशासन की देखरेख में जगह-जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार फ्लैग मार्च कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
Tagsरामनवमीचैत्र दुर्गा पूजाशांति समितिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





