बिहार

Patna: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sarita
1 Aug 2025 11:41 AM IST
Patna: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
x
Patna पटना: बिहार के पटना में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पटना बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी एनएच-30 के पास हुआ। मृतक युवकों की पहचान 40 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और हादसे की जांच जारी है।
Next Story