
x
Patna पटना: पटना के जानीपुर इलाके में गुरुवार को एक घर में दो बच्चों को जिंदा जला दिया गया। दोनों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। पटना नगर के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूरी घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक बच्चों की मां पटना एम्स में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करती हैं।
पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके बच्चों की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कमरे की खिड़कियां भी बंद थीं। ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
Next Story





