Patna पटना : बिहार के पटना जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तीन वर्षीय एक बच्ची की खुली नाली में कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नौबतपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, सरसर गांव में बृहस्पतिवार शाम खुली नाली से बच्ची का शव बरामद किया गया। फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) दीपक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "गुरुवार शाम परिजनों को बच्ची का शव एक खुली नाली के अंदर मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।"
एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों का दावा है कि बच्ची की मौत नाली में गिरने से हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और मामले की जांच जारी है।
TagsPatnaबच्चीमौतपरिजनोंकोहरामPatnagirldeathfamilyturmoil जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





