बिहार

Patna: दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की मौत

Sarita
26 April 2025 12:40 PM IST
Patna: दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की मौत
x
Patna पटना: बिहार के पटना में कलेक्ट्रेट घाट पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की एक साथ नदी में डूबकर मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट पर हुई. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय विनीत कुमार, 19 वर्षीय आदित्य कुमार और 19 वर्षीय सोनू राज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों गंगा नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान विनीत गहरे पानी में डूबने लगा|
फिर उसे बचाने के प्रयास में सोनू और आदित्य भी गहरे पानी में डूब गए. वहीं, इस हादसे में तीनों की जान चली गई. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी खोजबीन के बाद तीनों दोस्तों के शवों को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं इस हादसे से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
Next Story