
x
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह एक स्कूल के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला की चाकू घोंपकर हत्या की गई है. महिला का शव पटना से सटे दानापुर में मिला है. जानकारी के मुताबिक शाहपुर मध्य विद्यालय के पास एक बगीचे में चाकू घोंपकर हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश बरामद की गई है. मृतक महिला शाहपुर बभनैया निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उर्फ गुड़िया बताई जाती है|
मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. मृतका रसोइया का काम करती थी. महिला की लाश यहां कैसे आई? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. महिला की हत्या स्कूल के पास की गई है या फिर उसकी हत्या कहीं और कर लाश को यहां फेंका गया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है|
TagsPatnaमहिलाशवसनसनीPatnawomandead bodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





