बिहार

पटना: अवैध बालू मामले में पर पुलिस का सर्च अभियान जारी, अब अधिकारी करेंगे निगरानी

Sarita
30 Sept 2022 9:53 AM IST
Patna: Polices search operation continues in illegal sand case, now officers will monitor
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

अवैध बालू मामले में शिकंजा कसा गया है। अब अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अवैध बालू मामले में शिकंजा कसा गया है। अब अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। 30 जवान निगरानी में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दो पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया है और आज भी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन इस कोशिश में लगी है कि आगे इस तरह की घटना सामने न आए।
आपको बता दें, कल बालू मामले में कई लोगों को गोली मार दी गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब पुलिस पीकेट में 30 जवान मौजूद रहेंगे जबकि दो पदाधिकारी भी निगरानी में जुटे रहेंगे।
Next Story