
x
Patna : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान की पहचान अब पूरी तरह बदलने जा रही है। मैदान की घास को हो रहे नुकसान, उड़ती धूल और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। अब गांधी मैदान में युवक-युवतियां दौड़, कूद-फांद या प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े किसी भी तरह के फिजिकल टेस्ट की तैयारी नहीं कर सकेंगे। कोचिंग संस्थानों और निजी प्रशिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शारीरिक अभ्यास पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फिजिकल ट्रेनिंग के कारण गांधी मैदान की हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। कई हिस्सों में गड्ढे बन गए हैं, जिससे धूल उड़ती है और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी खराब हो रही है। इन शिकायतों के बाद मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गांधी मैदान में शारीरिक अभ्यास पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
प्रशासन ने साफ किया है कि युवाओं की शारीरिक गतिविधियों पर पूर्ण रोक नहीं है। इसके लिए वैकल्पिक स्थान तय किए गए हैं।गंगा पथ,कलेक्ट्रेट घाट,प्रशासन द्वारा चिन्हित अन्य खुले क्षेत्र। इन स्थानों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से फिजिकल ट्रेनिंग कर सकेंगे।
TagsPatnaगांधी मैदानफिजिकल ट्रेनिंगबैनPatnaGandhi Maidanphysical trainingban जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





