बिहार

Patna : बीच सड़क वकील को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Sarita
14 July 2025 6:18 AM IST
Patna : बीच सड़क वकील को मारी  गोली, इलाज के दौरान मौत
x
Patna पटना: पटना में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में वकील जितेंद्र कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है, जहाँ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जितेंद्र महतो रविवार दोपहर में मोहम्मदपुर मोहल्ले में अपने घर से चाय पीने निकले थे। चाय पीकर जैसे ही वह लौट रहे थे, हमलावरों ने पास आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं।
गोली लगने के बाद परिजन घायल जितेंद्र को पीएमसीएच ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दो साल से कोर्ट जाना बंद कर दिया था। उन्होंने अपनी कई दुकानें किराए पर दे रखी थीं और प्रॉपर्टी के कारोबार में सक्रिय थे।
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की संभावना की भी जांच कर रही है। जितेंद्र महतो की हत्या के बाद मोहम्मदपुर इलाके में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि दिनदहाड़े ऐसी वारदात कैसे हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोगों में भी गुस्सा देखा गया।
Next Story