बिहार

Patna: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 अपराधी हथियार के साथ पकड़े गए

Admindelhi1
23 May 2025 7:31 PM IST
Patna: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 अपराधी हथियार के साथ पकड़े गए
x
5 अपराधी ऑटोमैटिक पिस्टल सहित गिरफ्तार

पटना: एसटीएफ व पटना पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से बच गयी और पुलिस से मुठभेड़ के बाद 6 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है । बेऊर जेल में बंद दयानन्द दुबे उर्फ़ छोटे ने बिक्रम के उज्ज्वल कुमार के हत्या करने वाले थे । यह भी ख़ुलासा हुआ है कि बेऊर जेल में बंद अपराधी धड़ल्ले से मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं और विधि - व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे है ।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसटीएफ पटना जिले के कुछ कुख्यात अपराधियोंअपराधियों के पीछे जुटी थी । इसी क्रम टेक्निकल सबूत मिलीं की बेऊर जेल में बंद अपराधी दयानन्द दुबे उर्फ़ छोटे अपने गुर्गों से बिक्रम के अपराधी उज्जवल की हत्या का सेटिंग किया है । उज्ज्वल की हत्या के दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 अपराधी नौबतपुर से नगहर के रास्ते बिक्रम जा रहें है । एक तरफ से पटना पुलिस तो दूसरी तरफ से एसटीएफ पीछा कर रही थी ।निसरपुरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई । तीनों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल एक के पास से लोडेड मैगजीन बरामद किया गया । पुलिस के पूछताछ में अपराधियों ने अपना नाम जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार अंकित कुमार बताया ।

इधर दूसरे मोटरसाइकिल पर सुजित कुमार एवं शुभम कुमार आ रहा था । पुलिस को देखते ही अपराधियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागना शुरू कर दिया । पुलिस अपराधियों को पीछा करने के लिए दौड़ने लगे की अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दिया । पुलिस ने बचाव में तीन राउंड फायरिंग किया । मुठभेड़ के बाद दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया । दोनों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है ।

पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया की बिक्रम के दीनाबिगहा गांव के उज्जवल कुमार को मारने के लिए जेल में बंद दयानन्द दुबे ने कहां था । दयानन्द दुबे उर्फ़ छोटू के कहने पर हम सभी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे ।बिक्रम पुलिस ने कांड संख्या 207/25 दर्ज किया है ।

Next Story