बिहार

Patna : झमाझम बारिश, बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

Saba Naaz
21 Jun 2025 7:20 PM IST
Patna : झमाझम बारिश, बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
x
Patna पटना : बिहार के कई जिलों के रुक-रुक बारिश हो रही है। पटना में सुबह से ही हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार के 15 जिलों में तेज हवा के बारिश और वज्रपात ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अनुसार, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, मुंगेर के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों हवा की गति 30 से 50 किमी प्रतिघंटे रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। नमी वाले पछुआ हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। 21 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
वहीं बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 जून से 27 जून तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 21 जनू से 24 जून तक कोसी और सीमांचल के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बेगूसराय में भारी बारिश और तूफान के बीच वज्रपात से दो की मौत हो गई। इस घटना में एक युवक और एक नाबालिक लड़की की मृत्यु हुई है। उक्त घटना शनिवार को दोपहर बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत और नौला पंचायत में घटी है।
घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान नौला निवासी रामबाबू पासवान के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी पासवान के रूप में हुई है। मृतिका नाबालिक लड़की की पहचान जो किया पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी तारकेश्वर तांती की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक कृष्ण मुरारी पासवान घर से शौचालय के लिए बाहर निकाला था। तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गया। वहीं दूसरी घटना में सरस्वती कुमारी गांव में ही पैक्स भवन के पीछे खेत में मौजूद थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया में जुटी है।
Next Story