
x
Patna firing: पटना में पत्रकार थाना क्षेत्र में पत्नी बच्चे के सामने अंधाधुंध फायरिंग कर अमन शुक्ला नाम के शख्स की अपराधियों ने हत्या कर दी. अमन शुक्ला बाइक से पत्नी और बच्चे को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आज (5 जनवरी) देर शाम पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विद्या पूरी पार्क के पास बाइक पर सवार अपराधियों (संख्या दो थी) ने अमन शुक्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये|
आनन फानन में स्थानीय लोग और पत्नी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. पटना पूर्वी SP परिचय कुमार ने कहा कि अमन शुक्ला की भी अपराधिक पृष्ठभूमि रही है. 2020 में बेऊर थाने से बैंक लूट की घटना में वह जेल गए थे. इसी साल मई में छूट कर बाहर आये थे. बेटे की थेरेपी कराने के लिए डॉक्टरों के पास जा रहे थे उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया|पुलिस के मुताबिक, अभी अम शुक्ला पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे थे. घटना का कारण क्या है यह भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने कहा कि अलग-अलग एंगल से हम लोग जांच कर रहे हैं अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है|
TagsPatnaयुवकहत्याहमलावरफरारPatnayoung manmurderattackersescaped जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





