
x
Patna : बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। रविवार को बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास की है। जहां चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी।दोनों युवकों को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में दोनों दोस्त हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल से 2 अपराधी पहुंचे और स्कॉर्पियो पर सवार दोस्त पिंटू कुमार एवं बिट्टू कुमार पर गोलीबारी कर दी। गोली लगते ही वे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कोई खोखा नहीं बरामद किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मारने वाले अपराधी की पहचान अरमान एवं कारू के रूप में हुई है। एक साल पूर्व दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था और इसी विवाद के परिणाम स्वरुप रविवार को गोलीबारी की घटना हुई है।
TagsPatnaमहाशिवरात्रिफायरिंगहड़कंपPatnaMahashivratrifiringpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





