
x
Patna पटना: बिहार के पटना में एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां अपराधियों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वहीं, इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया|
मिली जानकारी के अनुसार, घटना फतुहा थाना क्षेत्र की है. मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय हरिओम कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दोनों युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. बदमाशों ने हरिओम कुमार को दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि कुमार को एक गोली लगी, जिससे रवि कुमार बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा. इधर, आज सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो घटना का पता चला. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल, पहने हुए सोने के जेवरात और नकदी भी लूट ली है|
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रवि कुमार को अस्पताल पहुंचाया. इस बीच हरिओम कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsPatnaयुवकोंफायरिंगएकमौत1 घायलPatnayouthsfiringone dead1 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





