
x
Patna Encounter : बिहार के पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं इस मठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, मामला दानापुर अनुमंडल के मनेर थाना क्षेत्र का है। घायल अपराधी की पहचान नीतीश कुमार के रुप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हथियार छिपाने की बात कबूली। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए नीतीश कुमार को लेकर जा रही थी। तभी कुख्यात अपराधी ने अचानक पिस्टल निकालकर मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पर फायरिंग कर दी।
लेकिन सतर्कता बरतते हुए थानाध्यक्ष सुरक्षित बच गए। वहीं बदमाश मौके से फरार होने के प्रयास में ही था कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। जिससे बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नितीश कुमार ने मनेर थाना क्षेत्र में सोना व्यवसायी संजय सोनी पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसी वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तालाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। फिलहाल इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
TagsPatnaEncounterपुलिसबदमाशोंमुठभेड़अपराधीगिरफ्तार PatnaPoliceCriminalsShootoutCriminalArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





