बिहार

Patna Encounter : गोपाल खेमका हत्याकांड में मुठभेड़, पुलिस ने कुख्यात राजा को किया ढेर

Sarita
8 July 2025 9:25 AM IST
Patna Encounter : गोपाल खेमका हत्याकांड में मुठभेड़, पुलिस ने कुख्यात राजा को किया ढेर
x
Patna Encounter : पटना में शुक्रवार की रात व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद देर रात मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ ​​राजा को मार गिराया. यह मुठभेड़ पटना के मालसलामी में हुई. शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरी रात छापेमारी की. इसी क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे मालसलामी स्थित उसके घर के पास से उठाया. उमेश यादव ने पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए. जिसके बाद देर रात तक पटना के कई इलाकों में छापेमारी की गई. पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ रात 2:45 बजे हुई|
मालसलामी थाने से करीब 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें कुख्यात अपराधी विकास उर्फ ​​राजा (29 वर्ष) को पुलिस ने मार गिराया. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रभात खबर से बातचीत में मुठभेड़ और कुख्यात राजा के मारे जाने की पुष्टि की है. मुठभेड़ के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सुबह-सुबह घटनास्थल पर जांच की गयी. घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोली और खोखा बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. इस मुठभेड़ से सनसनी फैल गयी है.
Next Story