बिहार

Patna Encounter: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 4 अपराधी गिरफ्तार

Sarita
19 Feb 2025 6:18 AM IST
Patna Encounter: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 4 अपराधी गिरफ्तार
x
Patna Encounter: राजधानी पटना में मंगलवार की दोपहर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है और अफवाहों से बचने की अपील की है|
दो घंटे के ऑपरेशन के बाद पकड़े गए अपराधी
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर हुई. बताया जा रहा है कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए अपराधी एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया. इस मुठभेड़ में दो घंटे के ऑपरेशन के बाद चार अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ लिया गया. हालांकि, इस घटना में किसी पुलिसकर्मी या नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है|
पूरे इलाके में हाई अलर्ट
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार और सदर एएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एसटीएफ और काली वर्दीधारी कमांडो भी मौके पर पहुंचे. मौके पर दस थानों की पुलिस को तैनात किया गया. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है. पुलिस इस मुठभेड़ में शामिल अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
Next Story