बिहार

Patna: स्टेशन छोड़ने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म

Sarita
1 May 2025 9:05 AM IST
Patna: स्टेशन छोड़ने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म
x
Patna पटना: राजधानी के दिघवारा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शादी समारोह में प्रस्तुति देने आई महिला कलाकार को स्टेशन छोड़ने के बहाने तीन युवक सुनसान खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है. शादी समारोह से लौट रही थी डांसर, रास्ते में दी लिफ्ट घटना मंगलवार रात की है. शंकरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान 25 वर्षीय महिला डांसर अपने पति के साथ नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुई थी|
अगली सुबह वह अपने पति के साथ दिघवारा रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली. उसी दौरान एक युवक ने उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की. मकई के खेत में ले जाकर की हैवानियत, पति को जान से मारने की दी धमकी युवक ने अपने दो दोस्तों को बुलाया और तीनों ने महिला और उसके पति को सुनसान बधार इलाके में मकई के खेत में ले जाकर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उन दोनों को हथियार के बल पर धमकाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
पीड़िता जब दिघवारा थाने पहुंची तो उसे शाहपुर थाने भेज दिया गया। बाद में पीड़िता की शिकायत दर्ज की गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि आरोपियों में से मनीष और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story