
x
Patna पटना: पटना के बाहरी इलाके सलीमपुर में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने कार से घर लौट रहे एक परिवार पर गोलीबारी की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना पटना-बख्तियारपुर राजमार्ग पर स्थित शाहपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान नीलेश कुमार के रूप में हुई है। कुमार अपने परिवार के साथ नई खरीदी गई कार की पूजा करने के बाद मंदिर से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हमलावर एक कार में सवार होकर आए और गोलीबारी की, जिसमें नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
Next Story





