
x
Patna Crime: बिहार की पटना से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज गुरुवार की सुबह (12फरवरी, 2026) पटना उस वक्त थर्रा उठा, जब एक शख्स की चापड़ से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी मोड़ की है। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मोहम्मद रईस हर रोज की तरह अपने काम पर निकले थे। वे जैसे ही विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास पहुँचे, पहले से घात लगाए अपराधी ने उन्हें रोक लिया और अचानक चापड़ से उनके गले पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि मोहम्मद रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की बेटी ने अपने ही चचेरे भाई मोहम्मद अयाज पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है कि क्या यह वारदात किसी पुरानी पारिवारिक रंजिश या संपत्ति विवाद का नतीजा है।वारदात की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना ने परिजनों में चीख-पुकार मचा दी।
TagsPatnaCrimeशख्सहत्या PatnaManMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





