
x
Patna: पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के माधमा गांव में शुक्रवार की शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां ममेरा भाई प्रियरंजन यादव ने अपने फुफेरा भाई शैलेन्द्र यादव पर गोली चला दी, जिसमें शैलेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी|जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को मृतक और आरोपी के घर में श्राद्धभोज का आयोजन हुआ था. इस भोज में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे|
लेकिन शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई और झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया. इसी दौरान प्रियरंजन यादव ने शैलेन्द्र यादव पर गोली चला दी. गोली सीधे शैलेन्द्र के सिर में लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया|घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया|घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया|
TagsPatnaहत्याआरोपीफरारPatnamurderaccusedabsconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





