
x
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना से घर में घुसकर एक करोड़ रुपये की लूट की बड़ी खबर आई है. इस घटना से बेलगाम हो चुके अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चुनौती दी है. अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के चुस्त दावों की पोल खोलते हुए करीब एक करोड़ रुपये की लूट की है. अपराधियों ने इस घटना को खुलेआम अंजाम दिया है. घटना भी तब हुई जब पुलिस राजधानी में श्री रामनवमी को लेकर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने में लगी हुई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है|
दरअसल राजधानी के अगमकुआं इलाके में अपराधियों ने खुलेआम घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि शनिवार को अपराधियों ने राजधानी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी स्थित एक मकान में रहने वाले मोटर पार्ट्स कारोबारी संतोष प्रकाश के घर को निशाना बनाया. घर में घुसने के बाद अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद अपराधियों ने घर में रखे लाखों के सोने, चांदी और नकदी की लूट को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लूट के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए|
बताया जा रहा है कि करीब पांच से छह अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस लूट की घटना के बाद पीड़ित ने अगमकुआं थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पूर्वी पटना के एसपी डॉ. के रामदास अगमकुआं थाने की पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर पूरी घटना की जांच करने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है|
TagsPatnaव्यवसायीबंधक1 करोड़लूटेPatnaBusinessmanheld hostageRs 1 crorelootedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





