बिहार

Patna : अनियंत्रित होकर पलटी बस,9 यात्री घायल

Sarita
20 May 2025 12:29 PM IST
Patna : अनियंत्रित होकर पलटी बस,9 यात्री घायल
x
Patna पटना: झारखंड के हजारीबाग में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आज यानी सोमवार सुबह एक बस हादसा हुआ है. दरअसल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. इस घटना में 9 यात्री घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार घटना हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि बस पटना से हजारीबाग आ रही थी|
इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई. जिसके कारण बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए. वहीं, तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया|
Next Story