बिहार

Patna: हॉस्टल में बमबाजी और गोलीबारी से फैली दहशत, दो छात्र घायल

Sarita
21 Jan 2026 7:15 AM IST
Patna: हॉस्टल में बमबाजी और गोलीबारी से फैली दहशत, दो छात्र घायल
x
Patnaपटना : बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीवी रमन हॉस्टल में मंगलवार की देर रात बमबाजी और गोलीबारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया हैं। हॉस्टल में छात्रों ने की बमबाजी और फायरिंग से दहशत फैल गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस घटना को जैक्सन हॉस्टल के छात्रों द्वारा अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने हॉस्टल परिसर में चार देसी बम फोड़े और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बमबाजी के दौरान सीवी रमन हॉस्टल में खड़ी कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दीवारों और कमरों में बम व गोलियों के स्पष्ट निशान मिले हैं।
इस पूरी घटना में दो छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के पास जैक्सन हॉस्टल के छात्रों द्वारा एक छात्रा से छेड़खानी की गई थी। विरोध करने पर छात्रों के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद मंगलवार की देर रात जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने सीवी रमन हॉस्टल पर हमला कर दिया।जैक्सन हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी जारी है और कई छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंद कर दिया है। स्थितीअभी नियंत्रण में है।
Next Story