बिहार

पटना : गंगा नदी में पलटी नाव, 21 लोग थे सवार, 6 लोग लापता

Sarita
23 Oct 2022 10:37 AM IST
Patna: Boat capsized in Ganga river, 21 people were on board, 6 people missing
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस नाव पर 21 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग लापता है। उनकी तलाश जारी है। यह हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह नाव के तरफ जा रही थी। इसी दौरान दीघा पिलर नंबर 10 और 15 के बीच नाव पूल से टकरा गई और इस टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गई। इस नाव में 21 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर गंगा में समाये लोगों को ढूंढने में लग गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ पूजा के लिए घाट की सफाई किया जा रहा था , उसी दौरान यह नाव पुल के पिलर से टकराई। जिसके बाद देखते ही देखते पूरी बोट नदी में समा गई। इसके बाद वहां के कुछ लोग अपनी नाव लेकर नदी में गए और डूब रहे लोगों को बांस और लाइफ जैकेट के सहारे बाहर निकाला। हादसा सुबह साढ़े 7 बजे हुआ।
बताया जा रहा है यहां बालू का अवैध खनन चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार 12 से 13 लोग गंगा जल लेने के लिए नाव पर बैठे थे। इनको दूसरी नाव से स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है। बाकी कुछ लोग उसी नाव से बालू ले जा रहे थे। नाव जब पिलर से टकराई तो 7 से 8 लोग जो तैरना जानते थे वो खुद कूद भाग गए। पुलिस के डर से वो नदी के दूसरे तरफ भाग गए।
Next Story