बिहार

Patna Blast: बम धमाके से दहल उठा शहर का ये इलाका, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
4 May 2025 11:50 AM IST
Patna Blast: बम धमाके से दहल उठा शहर का ये इलाका, जांच में जुटी पुलिस
x
Patna Blast : बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक भीषण बम धमाका हुआ है. इस बम धमाके में एक लड़की घायल हो गई हैमिली जानकारी के मुताबिक, घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज के कमारू पासी गली में हुई. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना गरमा गया कि एक पक्ष ने बम फेंक दिया जिससे जोरदार धमाका हुआ. जिससे एक लड़की घायल हो गई. लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया. लड़की की हालत ठीक बताई जा रही है.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है|
Next Story