बिहार

Patna: बाइक सवार अपराधियों ने बालू कारोबारी मारी गोलियां, मौत

Sarita
20 March 2025 12:43 PM IST
Patna: बाइक सवार अपराधियों ने बालू कारोबारी मारी गोलियां, मौत
x
Patnaपटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है. राजधानी में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के मुस्तैद होने के दावों को धता बताते हुए एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह बगीचे में बैठा था. ऐसे में अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है|
मिली खबर के मुताबिक राजधानी के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में अपराधियों ने बालू कारोबारी मनीष उर्फ ​​मोनू को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दी. घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है. मिली खबर के मुताबिक मोनू को उसके एक दोस्त ने फोन कर घर से बाहर बुलाया. जैसे ही मोनू घर से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और गोलियों की बौछार कर दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गोलियां मोनू के सीने, पीठ और कमर में लगीं|
घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. गोली लगने के बाद मोनू को तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मोनू नवही गांव निवासी भगवान सिंह का बेटा था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। मोनू की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जांच शुरू कर दी है।
इलाके में तनाव व्याप्त
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मोनू पर रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इलाके में तनाव व्याप्त है।
Next Story