
x
Patna Accident : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विशंभरपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। अविनाश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फरार ट्रक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
TagsPatnaAccidentट्रकचपेटयुवकमौतPatnaTruckHitYoung manDeath न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





