बिहार

Patna Accident: खंभे से टकराई कार इलाके में हड़कंप

Sarita
11 May 2025 6:30 AM IST
Patna Accident: खंभे से टकराई कार इलाके में हड़कंप
x
Patna Accident:बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम आवास और राबड़ी आवास के पिछले गेट के बीच सर्कुलर रोड पर एक चलती कार बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया.इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल, कार को ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया|
Next Story