बिहार

Patna: घर के बाहर टहल रहे युवक को मारी गोली

Sarita
1 Aug 2025 9:36 AM IST
Patna: घर के बाहर टहल रहे युवक को मारी गोली
x
Patna: राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है। देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शाहिल नाम का युवक खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली लगने से शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में एनएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना एम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story