बिहार

Patna: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरने से महिला की मौत,अन्य घायल

Sarita
21 Nov 2025 11:15 AM IST
Patna: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरने से महिला की मौत,अन्य घायल
x
Patna: बिहार के मोकामा फोरलेन आज यानी शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। दरअसल यहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस अचानक 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। वहीं इस घटना में एक महिल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बस अयोध्या से लौटकर सिमरिया धाम जा रही थी, इस दौरान ये हादसा घटित हो गया। बस में कुल 45 यात्री थे। आशंका जताई रही है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इधर पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक महिला की पहचान मधुबनी की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Story