
x
Patnaपटना: पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि रविवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के पास किसी काम से सड़क पार कर रहे सैदनपुरा पचरुखिया गांव के 40 वर्षीय जय कुमार पासवान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
इधर, युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।
TagsPatnaवाहनयुवककुचलाPatnavehicleyoung mancrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





