बिहार

Patna: दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला

Sarita
22 Feb 2025 11:25 AM IST
Patna:  दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला
x
Patna पटना: राजधानी पटना से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, जहां आज सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में एक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई. वहीं दूसरे ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के अनुसार घटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के मसौढ़ी में हुई. बताया जा रहा है कि बिहटा-सरमेरा मार्ग पर सीमेंट और फल लदे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई|
घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल बताया जा रहा है. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में किया गया. पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
Next Story