
x
Patna पटना: राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी में डूबने से बुधवार को छह युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ये सभी गंगा नदी में वॉलीबॉल खेल रहे थे, तभी इनका संतुलन बिगड़ गया और ये नदी में डूब गए. दरअसल ये सभी गंगा नदी में नहाने गए थे, नहाने के दौरान ये खेलने लगे. इसी क्रम में ये घटना घटी. युवकों को डूबता देख स्थानीय नाविक युवकों की ओर दौड़े और उनकी जान बचाने की कोशिश भी की. हालांकि वे सभी को नहीं बचा सके|
जान गंवाने वालों की पहचान विशाल, रजनीश, अभिषेक और गोविंद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल युवक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे. घटना के दौरान सबसे पहले विशाल नामक युवक पानी में नहाने के लिए उतरा और पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए अन्य युवक भी हरकत में आए लेकिन वे पानी के तेज बहाव में फंस गए|
इसके बाद सभी डूबने लगे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एनडीआरएफ की मदद से पानी में डूबे युवकों के शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद दो युवकों के शव मिलने की खबर है। फिलहाल लापता चारों लोगों के शवों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। कल देर रात तक शवों को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है।
TagsPatnaवॉलीबॉलखेलतेगंगाडूबे6 युवकPatna6 youths drowned while playing volleyball in Ganga riverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





