बिहार

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वाक के दौरान बीजेपी नेता को मारी गोली

Sarita
11 Oct 2022 11:23 AM IST
Orgy of criminals in Begusarai, BJP leader shot during morning walk
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

खबर बेगूसराय की है, जहां बीजेपी नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खबर बेगूसराय की है, जहां बीजेपी नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता सह रिटायर फौजी विजय सिंह के रूप में की गई है। विजय सिंह सोनापुर गांव के रहने वाले थे।

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विजय सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बेगूसराय में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पहले बेटे की हत्या की फिर केस में समझौता नहीं की तो भाजपा नेता सह रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत के साथ-साथ तनाव बना हुआ है। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में नयागांव थाना और मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है।
दरअसल नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में रिटायर फौजी सह भाजपा नेता विजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि विजय सिंह रोज की तरह आज सुबह अपने घर से गांव के बाहर चारा लाने के लिए जा रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, गोली लगने के बाद विजय सिंह सड़क से भागकर बगीचे तक गया, जहां खदेड़ कर बदमाशों ने उन्हें 4 गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
Next Story