
x
फाइल फोटो
भागलपुर में नाथनगर स्थित सीटीएस के पास झाड़ी में दो जगहों पर दो-दो बम मिलने से हड़कंप मच गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भागलपुर में नाथनगर स्थित सीटीएस के पास झाड़ी में दो जगहों पर दो-दो बम मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। स्वान दस्ते (डॉग स्कवायड) को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद पता चलेगा कि ये जिंदा बम है या नहीं। अगर जिंदा बम हैं तो कितने शक्तिशाली हैं। 100 मीटर की दूरी पर दो जगहों पर बम मिलने के बाद आसपास के लोग भयभीत हैं। शुक्रवार की सुबह एक दुकानदार शौच करने के लिए गया तो झाड़ी में बम देखा। इसके बाद सूचना सीटीएस और पुलिस को दी गयी। इसके पूर्व भी नाथनगर में कई जगहों पर बम विस्फोट हो चुका है। बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
Next Story





