बिहार
Mahashivratri पर सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में उपमुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक
Gulabi Jagat
16 Feb 2026 7:49 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक अशोकधाम, लखीसराय में विराजमान इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर देवों के देव महादेव, भगवान भोलेनाथ का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व है, जो साधना, संयम, आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है। उन्होंने लखीसरायवासियों सहित समस्त बिहारवासियों एवं माँ भारती के संतानों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और जनसेवा के प्रति सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन सहित, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, अमरजीत प्रजापति, जिला प्रवक्ता मनोरंजन सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक मंटू नटराज, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, चंदन यादव, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मुकुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारमहाशिवरात्रिसुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिरउपमुख्यमंत्रीरुद्राभिषेकLakhisaraiलखीसराय।
Next Story





