बिहार

अब ठंड से बिहारवासियों को मिलेगी राहत, चढ़ेगा पारा, आसमान पर इस दिन से फिरदिखेंगे बादल

Renuka Sahu
14 Feb 2022 5:30 AM GMT
अब ठंड से बिहारवासियों को मिलेगी राहत, चढ़ेगा पारा, आसमान पर इस दिन से फिरदिखेंगे बादल
x

फाइल फोटो 

राजधानी पटना समेत राज्य भर में दिन भर तेज धूप खिली रही। इससे दिन में लोगों को ठंड से अब राहत मिलने लगी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना समेत राज्य भर में दिन भर तेज धूप खिली रही। इससे दिन में लोगों को ठंड से अब राहत मिलने लगी है। उधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान सूबे का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। हालांकि, शनिवार की तुलना में रविवार को सूबे का न्यूनतम तापमान कम होने से लोगों ने सुबह व रात के समय में हल्की ठंड महसूस की। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 10.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 12 डिग्री सेल्सियस व छपरा का 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य भर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक नीचे रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त संख्यात्मक मॉडल व मौसमीय आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार राजधानी पटना समेत राज्य भर में मंद पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी है। इन हवाओं का प्रवाह समुद्र तल की सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इन हवाओं के प्रभाव के फलस्वरूप राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क व आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। लेकिन इन हवाओं के चलते तीसरे व चौथे दिन 16 व 17 फरवरी को आसमान के मेघाच्छादित होने के आसार हैं।
हालांकि, इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले चार दिनों के बाद यानी 18 फरवरी से आसमान में बादल छाए रहने से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे रात के समय में लोगों को गर्मी महसूस होगी।
Next Story