बिहार

अब नहीं मिलेगा सरकारी अनाज, बिहार में 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द

Sarita
23 July 2022 12:05 PM IST
Now government food grains will not be available, 7 lakh 10 thousand ration cards canceled in Bihar
x

फाइल फोटो 

बिहार में सात लाख दस हजार राशन कार्ड रद्द कर दिए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में सात लाख दस हजार राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। राज्यसभा में भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि पूरे देश में 2017 से 20-21 तक के 5 वर्षों में डुप्लीकेट, अपात्र, जाली कुल 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि बिहार में 2018 में 2.18 लाख, 2019 में 3.92 लाख, 2020 में 99,404 कुल 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। उत्तर प्रदेश में 1.42 करोड़, महाराष्ट्र में 21.03 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए।
Next Story