
x
कड़े सुरक्षा घेरे में वैशाली पहुंचे नीतीश कुमार, लालगंज से जल्द लौटे हाजीपुर
Nitish Kumar Lalganj Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीआईपी मूवमेंट शुक्रवार सुबह हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर देखने को मिला. सुबह करीब 11 बजे उनके काफिले के पहुंचते ही पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.
हाजीपुर से लालगंज पहुंचे, कुछ देर बाद लौट गए वापस
जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला हाजीपुर से लालगंज पहुंचा. इस दौरान हाजीपुर से लेकर लालगंज तक प्रमुख चौक-चौराहों और सड़क मार्गों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही.
सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई. लालगंज पहुंचने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद ही उनका काफिला बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के वापस हाजीपुर की ओर रवाना हो गया.
दौरे को लेकर लोगों में रही चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त दौरे को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. हालांकि, प्रशासन की ओर से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या अन्य विशेष उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
एसडीपीओ ने दी जानकारी
लालगंज के एसडीपीओ (सदर-2) गोपाल मंडल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला लालगंज तक आया था और फिर वापस लौट गया.
उन्होंने कहा कि यह उनका वॉकिंग पीरियड था. फिलहाल, इस संक्षिप्त दौरे को लेकर किसी अन्य आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है.
Tagsनीतीश कुमार वैशाली पहुंचेलालगंज का दौरामहज 10 मिनट में हाजीपुर लौटेनीतीश कुमार का छोटा दौरासंक्षिप्त प्रवासNitish Kumar reached Vaishalivisited Lalganjreturned to Hajipur in just 10 minutesNitish Kumar's short visitbrief stayJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspape
Next Story





