बिहार

तस्करी का नया हथकंडा, AIIMS गोलंबर के पास अवैध शराब की डिलीवरी

Gulabi Jagat
11 Aug 2026 7:14 AM IST
तस्करी का नया हथकंडा, AIIMS गोलंबर के पास अवैध शराब की डिलीवरी
x

तस्करी का नया हथकंडा, AIIMS गोलंबर के पास अवैध शराब की डिलीवरी

PATNA पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब की तस्करी और डिलीवरी का सिलसिला पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। शराब तस्कर पुलिस और प्रशासन की निगरानी से बचने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां AIIMS गोलंबर के पास कथित तौर पर अवैध शराब की डिलीवरी से जुड़ा मामला सामने आया है।

यहां उत्पाद विभाग की स्पेशल चेकिंग टीम ने झारखंड नंबर की एक ब्रेजा कार को रोका और जैसे ही उसकी डिक्की खोली, उसमें ठूंस-ठूंसकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें भरभराकर सड़क पर गिरने लगीं.उत्पाद विभाग की टीम एम्स गोलंबर के पास नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया गया.जब अधिकारियों ने कार की तलाशी लेने के लिए डिक्की खोली, तो उसमें इतने शातिर तरीके से शराब की पेटियां और बोतलें भरी गई थीं कि डिक्की खोलते ही बोतलें सीधे सड़क पर आ गिरीं. उत्पाद विभाग ने पूरी कार की तलाशी लेकर लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर ली है. ड्राइवर काजू कुमार गिरफ्तारपकड़ा गया ड्राइवर काजू कुमार है. काजू ने उत्पाद विभाग को बताया कि वह झारखंड से यह कार लेकर आया था और उसे पटना में किसी अज्ञात व्यक्ति को यह गाड़ी हैंडओवर करनी थी.
उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया कि एम्स गोलंबर के पास चेकिंग के दौरान झारखंड नंबर की कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है. ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ कर इस पूरे सिंडिकेट और पटना में शराब मंगाने वाले मुख्य शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है.
Next Story