
x
Patna पटना। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और सुशासन की राजनीति का ही परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में लोग जेडीयू से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आनंद पुष्कर का पार्टी में शामिल होना जेडीयू की नीतियों और विचारधारा पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे बुनियादी क्षेत्रों में जो बदलाव बिहार में देखने को मिला है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले बिहार की पहचान जंगलराज, अपराध और अव्यवस्था से होती थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अपनी छवि बदली है। आज राज्य में कानून का राज है, महिलाएं सुरक्षित हैं और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग जेडीयू की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि आनंद पुष्कर जैसे लोग जब जेडीयू से जुड़ते हैं तो इससे पार्टी और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने इसे सकारात्मक राजनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि विचारधारा और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी है, जहां सभी को सम्मान और अवसर मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर बिहार के विकास के बारे में सोचा है। सामाजिक न्याय, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण, शराबबंदी और शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन नीतियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू जनता के भरोसे पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और बिहार को आगे ले जाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
Tagsपटनाजेडीयूउमेश कुशवाहानीतीश कुमारबिहार राजनीतिपार्टी ज्वाइनिंगआनंद पुष्करविकाससुशासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





