छत्तीसगढ़
रायपुर में जुए पर बड़ी कार्रवाई, मंदिरहसौद से 4 जुआरी गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Feb 2026 12:03 AM IST

x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने पिछले 13 वर्षों से अलग-अलग इलाकों में चल रहे जुए फड का किया खुलासा
मंदिरहसौद इलाके में चल रहा अवैध जुए का कारोबार
मंदिरहसौद में जुए का अड्डा ध्वस्त, 14.74 लाख का मशरूका जब्त
राजधानी रायपुर में अवैध जुए पर शिकंजा, क्रेटा कार तक जब्त
जनता से रिश्ता ने उठाया मुद्दा, एण्टी क्राइम यूनिट की बड़ी कार्रवाई
जुआ खेलने वालों पर पुलिस का शिकंजा, मंदिरहसौद से 4 गिरफ्तार
अवैध जुए के कारोबार पर प्रहार, जनता से रिश्ता की खबर साबित हुई सही
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नगद रकम, ताशपत्ती, चार मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार सहित कुल लगभग 14 लाख 74 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ और सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों के पालन में समस्त थाना प्रभारियों और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र मजबूत कर पेट्रोलिंग एवं सूचना संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपये का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर चार व्यक्ति ताशपत्ती से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 4,200 रुपये नगद, ताशपत्ती, 4 मोटरसाइकिल और 1 क्रेटा कार बरामद की गई। जब्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 14,74,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही जप्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 61/26 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। इसके बाद सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रतीक चंद्राकर (28 वर्ष) निवासी साई मंदिर के पास तेलीबांधा, कौशल चंद्राकर (45 वर्ष) निवासी गली नंबर 05 तेलीबांधा, संजय जायसवाल (35 वर्ष) निवासी गौरा चौक मंदिर के पास तेलीबांधा तथा राजेश साहू (28 वर्ष) निवासी मौलीपारा तेलीबांधा शामिल हैं।
सभी आरोपी रायपुर जिले के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने, अवैध तरीके से धन अर्जित करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास जुआ, सट्टा या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Tagsरायपुरमंदिर हसौद थानाजुआ कार्रवाईएण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिटजुआरी गिरफ्तारताशपत्ती जुआनगद रकम जब्तमोटरसाइकिल जब्तक्रेटा कार जब्तछत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियमगैस गोदामपुलिस रेडRaipurMandir Hasaud Police StationGambling actionAnti Crime and Cyber UnitGambler arrestedCard gamblingCash seizedMotorcycle seizedCreta car seizedChhattisgarh Gambling Prohibition ActGas WarehousePolice Raidछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





