
x
Patna पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की नाराजगी की खबरों पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है और सभी सहयोगी दलों का लक्ष्य एक ही है कि नीतीश कुमार को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “यह मोहब्बत भरा संघर्ष है। जीतन राम मांझी, जिनके नाम में ‘राम’ है, वे राम की कृपा से कैबिनेट में हैं। चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान का सपना था कि हर घर में चिराग जले। नीतीश कुमार ने हर घर में रोशनी पहुंचाई है। गठबंधन में कोई मनमुटाव नहीं है और जल्द ही सब कुछ सुलझ जाएगा।
नीरज कुमार ने कहा, “एनडीए का लक्ष्य स्पष्ट है। हम बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। गठबंधन में कोई खटपट नहीं है, और हम एकजुट होकर बिहार की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी तीखा हमला बोला, जिसमें तेजस्वी ने वादा किया था कि यदि राजद की सरकार बनी तो बिहार के हर घर से एक व्यक्ति को 20 महीने में सरकारी नौकरी दी जाएगी। नीरज ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव, आप विपक्ष के नेता हैं, लेकिन आपको ज्ञान नहीं है। क्या देश में कोई ऐसा कानून है जो कहता हो कि एक परिवार से केवल एक व्यक्ति नौकरी कर सकता है? यह दर्शाता है कि आप अभी भी ‘ट्विटर बबुआ’ ही हैं।
उन्होंने तेजस्वी पर संविधान का ठीक से अध्ययन न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नागरिकों के अधिकारों को नहीं समझते। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, “लालू जी का परिवार पिछले 20 साल से राजनीतिक कारावास में है, स्वाभाविक है कि उनका ज्ञान भी कैद हो गया। नीरज कुमार ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में 2.76 करोड़ परिवार हैं और नीतीश सरकार ने पहले ही 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया, “किस संविधान में लिखा है कि एक परिवार से केवल एक व्यक्ति नौकरी करेगा? आपके अपने घर में तो सभी लोग किसी न किसी पद पर हैं।”
Tagsजदयूएनडीएनीतीश कुमारबिहार चुनावजीतन राम मांझीचिराग पासवानमतभेदगठबंधननीरज कुमारतेजस्वी यादवराजदसरकारी नौकरीराजनीतिक बयानबिहार सरकारविपक्षरोजगारपरिवारट्विटर बबुआलालू परिवारबिहार विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





