बिहार
3 लाख का इनामी नक्सली एरिया कमांडर रावण कोड़ा ने किया SP के समक्ष आत्मसमर्पण
Gulabi Jagat
7 Jun 2025 11:20 PM IST
x
Lakhisarai: लखीसराय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अगुवाई में जिले के कुख्यात 3 लाख रुपए का इनामी एवं 15 वर्षों से फिरार एरिया कमांडर नक्सली रावण कोड़ा आज एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इनामी नक्सली रावण कोड़ा आज एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया । उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन में लगातार लखीसराय जिला के पीरी बाजार , कजरा , बन्नू बगीचा ,चानन थाना के जंगलों में एसटीएफ एवं एसबीबी के संयुक्त टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसके पश्चात एसटीएफ की लगातार प्रयास से मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई के 26 से ज्यादा नक्सली कांडों के फिरार 3 लाख का इनामी नक्सली एरिया कमांडर रावण कोड़ा पिता मंगल कोड़ा ,जिला लखीसराय में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया तत्पश्चात थाना अध्यक्ष कजरा के द्वारा उक्त नक्सली को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। विदित हो कि नक्सली रावण कोड़ा का बिहार के अलावे झारखंड ,छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में काफी सक्रिय रहे। लखीसराय में वर्ष 2013 में कुंदर हाल्ट के निकट धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस नक्सली कांड को अंजाम दिया था । उक्त घटना में यात्री ,जवान एवं पदाधिकारी की हत्या कर हथियार को लूट लिया गया था। इस घटना के अलावे रावण कोड़ा के द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसके तहत नक्सली एरिया कमांडर रावण कोड़ा के खिलाफ लखीसराय जिले सहित विभिन्न स्थानों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं । इस बीच पुलिस अधीक्षक की ओर से रावण कोड़ा का आत्म समर्पण करते ही फूल माला पहनकर स्वागत किया गया । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसटीएफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण भी मौजूद थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार3 लाख का इनामी नक्सलीएरिया कमांडर रावण कोड़ाएसपीआत्मसमर्पण
Next Story





