बिहार

नालंदा जहरीली शराब कांड : झारखंड से स्पिरिट लाकर शराब बनाई जाती थी, एक्‍शन में बिहार सरकार

Renuka Sahu
18 Jan 2022 2:21 AM GMT
नालंदा जहरीली शराब कांड : झारखंड से स्पिरिट लाकर शराब बनाई जाती थी, एक्‍शन में बिहार सरकार
x

फाइल फोटो 

नालंदा जहरीली शराब कांड की जांच के दायरे का विस्तार झारखंड तक हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नालंदा जहरीली शराब कांड की जांच के दायरे का विस्तार झारखंड तक हो गया है। वहां से स्पिरिट लाकर जहरीली शराब बनाने की पुख्ता जानकारी मिली है। जल्दी ही बिहार सरकार के अधिकारी झारखंड जाकर इस काले धंधे की टूटी कड़ियों को जोड़ेंगे।

मद्य निषेध आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने बताया कि डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में भी जहरीली शराब से मौत की ही बात सामने आ रही है। मृतकों के बिसरा की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह सचिव, पटना आईजी समेत बड़े अधिकारियों ने सोमवार को खुद जाकर पूरे मामले की समीक्षा की है। अब तक 12 लोगों के मौत की जानकारी मिली है। जिन चार लोगों का इलाज चल रहा है, उनको हॉस्पिटल में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। शराब पीना भी अपराध है, लिहाजा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग के संबंधित जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
एक और की मौत
नालंदा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गयी है। सोमवार को भी एक युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी। उसके परिजन छुपकर युवक का इलाज करवा रहे थे। मृतक छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी युगेश्वर पासवान का 21 वर्षीय पुत्र दीपक पासवान था।
Next Story