बिहार

नालंदा: बिजली करंट से बड़ा हादसा

Saba Naaz
17 Jun 2026 5:12 PM IST
नालंदा: बिजली करंट से बड़ा हादसा
x

Bihar:नालंदा के पावापुरी स्थित शमवशरण मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। मोतिहारी से मजदूरी कर लौट रहे श्रमिकों से भरी डबल डेकर बस 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। इस दर्दनाक घटना में करंट लगने से एक दंपती की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर झुलस गए।

हाईटेंशन तार से टकराई बस, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की छत पर साइकिल और अन्य सामान रखा हुआ था। जैसे ही बस शमवशरण मंदिर के पास पहुंची, छत पर रखा सामान हाईटेंशन तार से टकरा गया। इसके बाद पूरी बस में करंट फैल गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दंपती की मौत, सात बच्चों पर टूटा दुख

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोसरावां निवासी 40 वर्षीय रुदल मांझी और उनकी पत्नी फूलो देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और अपने सात बच्चों के लिए घर लौट रहे थे। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

करीब 25 मजदूर घायल

इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। करीना देवी, संतोष मांझी, पवन कुमार सहित कई घायलों को VIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से मुलाकात की। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Story