
x
Nalanda नालंदा: बिहार के नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेसा गांव की है. मृतक व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय रजी अहमद के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबारी था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम रजी अहमद मस्जिद के पास सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी|
हमलावरों ने उन्हें चार गोली मारी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद रजी अहमद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर नालंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सका. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story





